एक साथ नजर आएंगे रनबीर-इमरान

यश राज बैनर के तले बनने वाली इस फिल्म में पहली बार दोनों अभिनेताओं को एक साथ लाने की कोशिश सफल रही है। इससे पहले कई निर्माता निर्देशक दोनों को एक साथ लेने की नाकाम कोशिश कर चुके है।
इन निर्माताओं में सुभाष घई, मुकेश व महेश भट्ट व विपुल शाह के नाम प्रमुख है। अभी फिल्म का नाम तय नही हो पाया है। शिमित ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान फिल्म के बारे में कहा कि अभी कुछ महत्वपूर्ण काम होने बाकी है इसलिए पहले से कुछ कहना मुश्किल है।


Click it and Unblock the Notifications