कैटरीना के भाषण से मुग्ध हुए रनबीर
निर्देशक प्रकाश झा की फिल्म राजनीति में रनबीर कपूर एक अप्रवासी भारतीय की भूमिका में है जो अपने परिवार का व्यवसाय (राजनीति) सम्हालने के लिए भारत वापस लौटता है।
उनका किरदार भारतीय राजनीतिज्ञ राजीव गांधी और अल पसिनो डडॉन कोरलेंस इन कोपला के द गॉडफादर से मिलता जुलता है। इस फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ और अभिषेक बच्चन काम कर रहे है।
इस फिल्म में कैट ने 10000 जनता के सामने शुद्ध हिंदी में 2 मिनट का भाषण दिया है। इस दृश्य से प्रभावित होकर रनबीर कपूर ने उन्हें स्टेज पर गले लगा लिया और उनसे मजाक में पूछा कि भोपाल का टिकट चाहिए?
इस फिल्म में नाना पाटेकर, मनोज वाजपेयी, अजय देवगन, अर्जुन रामपाल के साथ दर्जनों थियेटर कलाकार काम कर रहे है।


Click it and Unblock the Notifications