दीपिका-रनबीर की गाड़ी पटरी पर लौटी
लगता है रनबीर और दीपिका की आपसी नफरत पर उनका प्यार भारी पड़ रहा है। रनबीर-दीपिका हाल ही में एक इवेंट से साथ वापस लौटे। दोनों आये तो अलग-अलग थे। लेकिन इवेंट के दौरान ना केवल दोनों साथ रहे बल्कि डिनर भी साथ लिया और वापस भी एक ही गाड़ी में गये।
अभी दो महीने पहले दोनों का ब्रेकअप हुआ था। ब्रेकअप भी हवाहवाई नहीं लग रहा था। क्योंकि दोनों एक-दूसरे से दुआ-सलाम भी नहीं कर रहे थे। हालांकि ब्रेकअप के बाद भी दोनों का एक-दूसरे के ऊपर विश्वास बना हुआ था। रनबीर के सार्वजनिक बयानों में इनसे संबंधों की झलक देखी जा सकती थी। जबकि दीपिका ने रनबीर का ये सितम चुपचाप सहा था। उन्होने कभी इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं की।
खबर तो ये थी कि दीपिका ने रनबीर के साथ फिल्में करने से भी इंकार कर दिया है। फिर भी रनबीर को विश्वास था कि दोनों कभी ना कभी साथ होंगे। खैर लग रहा है कि रनबीर का विश्वास जीत गया और रनबीर ने फाइनली अपनी महबूबा को अपने पास आने के लिए मना लिया है। उल्लेखनीय है कि दोनों के ब्रेकअप की वजह रनबीर की मम्मी नीतू कपूर को माना जा रहा था।


Click it and Unblock the Notifications