रणबीर-दीपिका के प्यार में मौसम बना खलनायक
खबर है कि इस फिल्म के लिए दोनों ही कलाकारों ने कई बड़े प्रोजक्ट की फिल्में ठुकरा दी हैं। रणबीर और दीपिका भी मान चुके हैं कि अब उनके बीच में दोस्ती फिर से हो गयी है। जो साथ काम करने के लिए काफी है। फिल्म की शूंटिंग इस समय खूबसूरत मनाली में हो रही है। लेकिन कहते हैं ना कि असली मुहब्बत आसानी से नहीं मिलती है इसके लिए लंबा पापड़ बेलना पड़ता है।
कुछ ऐसा ही हुआ रणबीर-दीपिका के साथ। फिल्म की शूटिंग सोमवार को खराब मौसम के कारण नहीं हो सकी। शूटिंग के लिए मनाली पहुंचे रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण सोमवार को होटल में ही रहना पड़ा।
बताया जा रहा है फिल्म का एक लंबा हिस्सा मनाली में फिल्माया जायेगा। इसलिए दीपिका और रणबीर काफी दिन तक मनाली में ही रहेंगे। लेकिन मौसम की मार के चलते फिल्म की शूंटिंग रूकी हुई है लेकिन बताया जा रहा है दोनों ही इस समय को काफी इंज्वाय कर रहे हैं। दोनों को साथ-साथ वक्त बिताते हुए देखा जा रहा है। इस फिल्म में आपको काल्कि कोचलिन भी नजर आयेंगी।


Click it and Unblock the Notifications
