ट्रेलर से हटा रणबीर का गाना

इसलिए इसके मेकर्स इसे हटाने के बारे में सोच रहे हैं। खबर ये भी है कि रणबीर कपूर का पहला आयटम सांग फिल्म चिल्लर पार्टी के फर्स्ट लुक से हटा दिया गया है। इसकी वजह बताई जा रही है कि यह ट्रेलर सलमान खान की मौजूदगी में लांच किया जा रहा है। अब रणबीर और सलमान एक दूसरे को लेकर खुश नहीं हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए कि फिर से कोई नया तमाशा न हो इसलिए गाने को हटाने की बात की जा रही है।
कहने वाले कह रहे है कि अभिनेत्री कैटरीना कैफ को दोनों ने ही डेट किया है। सो, हो सकता है कि सल्लू रणबीर के गाने देख कर भड़क जायें। सल्लू इस फिल्म को सलमान खान बीइंग ह्युमन के साथ प्रोडयूस कर रहे हैं। सूत्रों की मानें जब सलमान खान फिल्म का फर्स्ट प्रोमो लांच करने के लिए राजी हुए तो प्रोडक्शन हाउस के लोगों को लगा कि रणबीर का इस प्रोमो में दिखाई देना सही नहीं होगा।


Click it and Unblock the Notifications