रणबीर ने किए अपने सपने सच
फिल्मों में कपूर खानदान का प्रवेश हमेशा से दर्शकों के लिए आकर्षण का केन्द्र रहा है. 'शो मस्ट गो ऑन' कहने वाले राज कपूर ने अपने कथन को न सिर्फ सच किया बल्कि इसकी सार्थकता भी बयां की.
तीन पीढियों के बाद चौथी पीढी के रूप में करिश्मा, करीना के बाद ऋषी और नीतू के सुपुत्र रणबीर संजय लीला भंसाली की फिल्म 'सांवरिया' के माध्यम से दर्शकों का मनोरंजन करने आनेवाले हैं. उन्हीं के साथ कई ऐसे कलाकार हैं जो अपनी पहली फिल्म के माध्यम से दर्शकॉं का दिल जीतने आ रहे हैं. उनके लिए रणबीर एक चुनौती की तरह है. मगर रणबीर इस बात से इंकार करते हुए उन सबको अपना दोस्त कहते हैं.
रणबीर का कहना है कि वह सभी उनके दोस्त है. दोस्तों के साथ उनकी प्रतियोगिता नहीं हैं. वह सिर्फ अच्छा काम करना चाहते हैं. साथ ही उन सबको शुभकामनाएं देते हैं जो उनके साथ अपना करियर शुरू करने जा रहे हैं.
अपनी पहली फिल्म 'सांवरिया' के लिए उत्साहित रणबीर, संजय लीला भंसाली के साथ काम करना अपने सपनों को सच होने के बराबर मानते हैं.
ज्ञात हों कि संजय से पहले रणबीर कपूर को खालिद मोहम्मद ने अपनी फिल्म 'फिज़ा' तथा शाहरुख खान ने अपनी फिल्म 'मैं हूं ना' ऑफर की थी. मगर रणबीर ने उस वक़्त दोनों फिल्मों को करने से इंकार कर दिया. इसे किस्मत ही कहेंगे कि जिसकी फिल्म को उन्होंने ठुकरा दिया था उसी के साथ उनका मुकाबला है.


Click it and Unblock the Notifications