अगले सुपरस्टार रणबीर हैं: दीपिका पादुकोण

देखें तस्वीरें दीपिका पादुकोण की
दीपिका का कहना है कि उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड रणबीर कपूर फिल्म इंडस्ट्री के अगले सुपरस्टार हैं। डीएनए के जरिए हाल ही में कराए गए एक पोल में दीपिका ने रणबीर को वोट किया। दीपिका ने कहा कि ''आने वाले दशक में रणबीर राज करेंगे। मैं उन्हें काफी अच्छे तरीके से जानती हूं और मेरा मानना है कि रणबीर में वो सभी खूबियां हैं जो एक स्टार में होनी चाहिए। वो एक बेहतरीन अभिनेता हैं। ''
देखें तस्वीरें रणबीर कपूर की
दिलचस्प बात ये है कि इसके जवाब में रणबीर ने भी अपनी एक्स गर्लफ्रेंड की जमकर तारीफ की। रणबीर का कहना है, ''दीपिका वाकई एक बेहतरीन इंसान हैं। मुझे लगता है दीपिका बॉलीवुड का भविष्य हैं। वो मेहनती होने के साथ ही बहुत ही प्रतिभावान और गजब की खूबसूरत हैं।'' अब हम तो यही कहेंगे पूर्व प्रेमियों को रणबीर-दीपिका से कुछ सबक लेना चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications











