..................... Film Rana is unlucky for Rajnikanth! | रजनी के लिए राणा लकी नहीं! - Hindi Filmibeat

रजनी के लिए राणा लकी नहीं!

By Priya Srivastava

Robot
दक्षिण के सुपर स्टार रजनीकांत इन दिनों अस्पताल में भर्ती है, उन्हें चेस्ट पेन के कारण अस्पताल में भर्ती किया गया है, हालांकि वो इस समय ठीक है लेकिन फिर भी वो एक सप्ताह के अंदर दो बार अस्पताल जा पहुंचे हैं, इससे पहले वो पेट दर्द की शिकायत के चलते अस्पताल गये थे। बताया जा रहा था कि वो राणा फिल्म में शूटिंग के दौरान कुछ खा बैठे थे जिसके चलते वो अस्पताल पहुंच गये थे।

आपको बता दें कि बनने से पहले ही फिल्म राणा काफी चर्चित रही है, कभी हीरो को लेकर तो कभी अभिनेत्रियों को लेकर, आपको बता दें कि रजनीकांत इस फिल्म में तीहरी भूमिका निभा रहे हैं, जिसमें उनके साथ अमिताभ बच्चन भी है। इसी के चलते रजनीकांत की हीरोईन बनने से रेखा ने इंकार कर दिया था, क्योंकि वो आमिताभ के साथ काम नहीं करना चाहती थी, फिर रेखा की जगह विद्या आ गयीं। इस फिल्म के लिए दीपिका पादुकोण को भी साइन करने की बात हुई थी लेकिन दीपिका ने मना कर दिया था।

लेकिन लगता है कि रजनी के लिए ये फिल्म लकी नहीं है तभी तो इस शुरूआत में ही वो दो बार बीमार हो चुके है और असप्ताल पहुंच चुके हैं। जिसके चलते लोगों ने दबी आवाज में कहना शुरू कर दिया है कि ये फिल्म उनके लिए लकी नहीं है। आपको बता दें कि दक्षिण में लोग ऱजनी को भगवान का दर्जा प्राप्त है। अक्सर फिल्म के क्लाइमेक्स में जब हीरो का मरना होता है और अगर उस फिल्म में ऱजनी होते हैं तो फिल्म का क्लाइमेक्स भी चेंज कर दिया जाता है। क्योंकि उनके चाहने वाले उन्हें बीमार, घायल और फिल्म में मरा हुआ नहीं देख सकते हैं। खैर इस समय लोगों खुदा से दुआ कर रहे हैं कि उनका रोबाट जल्द से जल्द अस्पताल से घर पहुंच जाये वो भी सही सलामत ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X