अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 4- नाना पाटेकर की जगह ले सकते हैं ये सुपरस्टार
अफवाहों की मानें तो हाउसफुल 4 में अब नाना पाटेकर की जगह साउथ के सुपरस्टार राणा डग्गुबाती ले सकते हैं। तनुश्री दत्ता के आरोपों के बाद नाना पाटेकर को हाउसफुल से बाहर निकाल दिया गया है। लिहाजा, उनकी जगह अब राणा ले सकते हैं। हालांकि सूत्रों की मानें तो फिल्म में नाना के कुछ सीन्स रहेंगे, जिसकी शूटिंग पहले ही हो चुकी है।
नवंबर में शादी करेंगे रणवीर सिंह- दीपिका, यहां जानें शादी से जुड़ी DETAILS
नाना पाटेकर को फिल्म से बाहर करने के बाद फिल्म के निर्माता किसी चेहरे की खोज़ में थे.. जिसकी दर्शकों के बीच खास जगह हो। राणा ने इससे पहले भी बेबी और द गा़जी अटैक जैसी फिल्मों में काम किया है। लिहाजा, हिंदी फिल्म करना उनके लिए मुश्किल नहीं। ऐसे में निर्माता ने राणा को फिल्म के लिए फाइनल किया है।

कोई शक नहीं कि यदि राणा हाउसफुल 4 का हिस्सा बन जाएंगे.. तो साउथ में भी फिल्म का क्रेज काफी बढ़ जाएगा। जिसका फायदा अंत में बॉक्स ऑफिस के माध्यम में निर्माताओं को ही मिलेगा। खबर है कि फिल्म में नाना पाटेकर का रोल पूरी तरह से नहीं हटाया जाएगा.. बल्कि कहानी की मांग के अनुसार एकाध सीन्स रहेंगे।


Click it and Unblock the Notifications