"सबको पता है कटप्पा ने बाहुबली को...इसलिए मारा"

आखिरकार बाहुबली ने खुद ही कटप्पा पर बात कर ही ली है। गौरतलब है कि बाहुबली सीक्वल का आखिरी पार्ट शूट हो चुका है और फिल्म का पहला लुक प्रभास के जन्मदिन पर आएगा। लेकिन अब तक एक सवाल लोगों को करीब 1.5 साल के खा रहा है - कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा।

और इसका जवाब कुछ दिन पहले सामने आया था कि किसी को नहीं पता है कि कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा था। जवाब केवल तीन लोग जानते हैं - लेखक, बाहुबली और डायरेक्टर।

rana-daggubati-finally-talks-about-bahubali-climax

अब प्रभास ने खुद कहा है कि ये सब अफवाह है और इस पर बिल्कुल भरोसा मत करिएगा। बाहुबली से जुड़े हर इंसान को पता है कि कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा। यहां तक कि पांच साल पहले जब हम सबने फिल्म साइन की थी तभी से सबको पता है कि कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा!
[सलमान की ट्यूबलाइट फ्यूज़ होते होते बची... ईद 2017 का SUPERCLASH]

आपको बता दें कि कुछ ही दिन पहले ज़ोरदार अफवाहें उड़ी थीं कि कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा इसके चार कारण शूट किए गए हैं और फाइनली फिल्म में कौन सा जाएगा ये अब तय होगा। लेकिन ये इस तरह तय किया जाएगा कि किसी को भी इसकी भनक तक ना लगे।

गौरतलब है कि जब से बाहुबली रिलीज़ हुई तब से दर्शक इसके सीक्वल का इतंज़ार कर रहे हैं क्योंक पूरे भारत को एक ही बात जाननी है कि आखिर कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा! ये एलान होगा अप्रैल 2017 में। क्योंकि बाहुूबली 2 की रिलीज़ डेट अनाउंस हो चुकी है।
[PHOTOS: बाहुबली की शूटिंग की ये तस्वीरें देख फैन्स का दिल टूट जाएगा!]

फिल्म 28 अप्रैल 2017 में रिलीज़ हो रही है। लेकिन पिछले दो सालों से इंटरनेट पर इस बात के बहुत मज़ेदार जवाब हैं कि आखिर कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा। आप भी देखिए -

थंगाबल्ली...बाहुबली!
कटप्पा थंगाबल्ली और बाहुबली में कन्फ्यूज़ हो गया और मीनम्मा के लिए थंगाबल्ली को मारना था पर बाहुबली को मार दिया! नहीं समझे अरे चेन्नई एक्सप्रेस में मीनम्मा के अप्पा अपना कटप्पा!!!

CID को मिले नया केस
एसीपी प्रद्म्युमन के पुराने सीआईडी एपिसोड देख देखकर सब बोर हो चुके हैं। इसलिए कम से कम सीआईडी को कोई नया केस तो मिलेगा।

आखिरी मैगी खा ली
बीच में मैगी बैन हो गई और कटप्पा की आखिरी मैगी भी बाहुबली ने खा ली...बहुत नाइंसाफी है।

मेलडी इतनी चॉकलेटी क्यों हो
आए दिन एक ही सवाल पूछता था - मेलडी इतनी चॉकलेटी क्यों है...ठोंक डाला!

क्या आपके टूथपेस्ट में नमक है?
करीना पूछे ठीक है, सोनाक्षी पूछे डबल ठीक है। लेकिन बाहुबली पूछे...नहीं चलेगा!

पप्पू Can't Tag Saala
एक तो दिन भर फेसबुक करता था ऊपर से राहुल गांधी की फोटो पर Tag कर दिया!

कैंडी क्रश....क्या है ये कैंडी क्रश
सबका दिल करता है कैंडी क्रश रिक्वेस्ट भेजने वाले को जान से मार डालने का...कटप्पा ने बस दिल की बात सुनी!

केआरके को रिट्वीट करता है
सच बताएं...ऐसे आदमी को एक बार और ज़िंदा करके दोबारा मार देना चाहिए!

बस बहुत हुआ...बाहुबली जवाब दे रहा है !

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X