राणा ने भी छोड़ा बिपाशा का साथ

खबर ये है कि हाल ही में दोनों छुट्टियां बिताने के लिए गोवा गए थे और बिपाशा का प्लान राणा के साथ ही घूमने का था लेकिन राणा के दिमाग में कुछ और ही चल रहा था। सूत्रों के अनुसार राणा कई बार बिप्स को नजरअंदाज कर तृषा के साथ घूमते हुए देखे गए।
राणा का ऐसा करना बिपाशा की बेइज्जती करना ही था जिसके चलते बिप्स को काफी बुरा लगा। राणा की इस हरकत से बिपाशा का दिल टूट चुका है और उन्होंने बदला लेने व गुस्सा दिखाने के लिए ही सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर से राणा को फॉलो करना भी बंद कर दिया है।


Click it and Unblock the Notifications