रामू देंगें निशा और जिया को आसरा
लाइन से कई फ्लाफ फिल्में देने के बाद भी राम गोपाल वर्मा का उत्साह अभी ठंडा नही हुआ है. उनकी फेवरिट हीरोइन निशा कोठारी और जिया खान फिर अंकल रामू के साथ उनकी नई फिल्म में काम करना चाह रही हैं. फिल्म का नाम ध्येय है जिसका मतलब है मकसद.
अंकल रामू ने जिया को निशब्द और निशा कोठारी को रागोव की आग और गो में हीरोइन बनाया था. कहना न होगा कि तीनो फिल्में बाक्स आफिस में पानी भी नहीं मांग पाई थी.
रामू ने अपनी फ्लाफ फिल्म से दोनो हीरोइनों को बालीवुड का रास्ता दिखाना चाहा लेकिन वे दोनो रामू की इन फिल्मों के बाद न घर की रही न घाट की. सो रामू अंकल की जिम्मेदारी बनती है कि वे फिर से इन दोनो को सहारा दें, क्योंकि बाहर का कोई निर्माता व निर्देशक तो इन्हें घास डालने से रहा.
रामू अगर इस एक ही फिल्म में दोनो को एक साथ लें तो काफी फायदा है. क्योंकि दोनो के लिये अलग अलग फिल्में बनाने से तो खर्चा दुगुना हो जायेगा.
फिर क्यों न एक ही फिल्म के खर्च में दोनो को खुश कर दिया जाये. लेकिन सुना है कि अंकल रामू इस फिल्म के लिये जिया और निशा की बजाय किसी नई हीरोइन को लेना चाह रहे हैं. लगता है रामू की फ्लाप हीरोइनों की संख्या में एक नाम और जुडने जा रहा है.


Click it and Unblock the Notifications