..................... Ramu and Madhur becomes friend again | रामू और मधुर के बीच अलगाव खत्zwj;म - Hindi Filmibeat

रामू और मधुर के बीच अलगाव खत्‍म

By Staff

Madhur Bhandarkar
राम गोपाल वर्मा और मधुर भंडारकर में दस साल से चली आ रही दुश्मनी समाप्त हो गई है और वे अब फिर दोस्त बन गये हैं।

ज्ञात हो कि मधुर भंडारकर पहले राम गोपाल वर्मा के चेले रह चुके हैं। उन्‍होंने रामगोपाल वर्मा की फिल्‍म रात, द्रोही व रंगीला रामू के सहायक की भूमिका अदा की है।

जब मधुर भंडारकर ने रामू से अलग होकर फिल्म 'त्रिशक्ति' बनाई तो तभी से रामू के साथ उनके संबंध खराब हो गये। दुर्भाग्य से त्रिशक्ति फ्लाफ साबित हुई और रामू ने भंडारकर को अयोग्य निर्देशक कहा।

इसके बाद से उन दोनों के बीच बातचीत बंद हो गई। फिर उसके बाद फिल्म 'चांदनी बार' की सफलता से मधुर भंडारकर ने पीछे मुडकर नहीं देखा और वे कतार से हिट फिल्म देने लगे।

वहीं रामू की कई फिल्में फ्लाफ होने लगी। काफी समय बाद जब रामू की फिल्म 'फूंक' हिट हुई तो भंडारकर ने रामू को संदेश देकर बधाई दी। बस फिर क्या था दोनो के बीच चली आ रही दुश्मनी भी समाप्त हो गई है।

अब दोनो फिर से दोस्त बन गये हैं, वैसे भी बालीवुड के दो महान निर्देशकों के बीच दुश्मनी अच्छी नहीं लगती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X