रामायण के लिए रणबीर कपूर - ऋतिक रोशन ने की सीक्रेट मीटिंग, सीता दीपिका के लिए राम रावण बनकर घमासान

ऋतिक रोशन और रणबीर कपूर को हाल ही में एक साथ जैकी भगनानी के ऑफिस में देखा गया और अटकलें लग रही थीं कि दोनों साथ में कोई प्रोजेक्ट कर रहे हैं। अब इंटरटेनमेंट टाईम्स की एक रिपोर्ट की मानें तो रणबीर कपूर और ऋतिक रोशन चुपचाप, जैकी भगनानी के ऑफिस नहीं बल्कि उसके पास ही स्थित नमित मल्होत्रा के ऑफिस पहुंचे थे अगली फिल्म रामायण पर चर्चा करने।

नितेश तिवारी इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं और नमित मल्होत्रा के साथ इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं अल्लू अरविंद और मधु मंटेना। ऋतिक रोशन और रणबीर कपूर की ये फिल्म के लिए पहली मीटिंग थी। फिल्म में रणबीर कपूर राम और ऋतिक रोशन रावण के किरदार के लिए हामी भर चुके हैं। फैन्स तो पहले ही इन दो एक्टर्स को साथ देखने के लिए इतने उत्साहित हैं कि इनके पोस्टर तक बना कर वायरल कर चुके हैं।

ramayana-scoop-ranbir-kapoor-hrithik-roshan-meet-secretly-to-play-ram-and-ravana-to-sita-deepika

अगर बात करें फिल्म की सीता की तो इस फिल्म में सीता काफी समय से फाईनल हो चुकी हैं और वो हैं दीपिका पादुकोण। मधु मंटेना ने खुद एक इंटरव्यू में इस बात की पुष्टि की थी। हालांकि, अगर इस रिपोर्ट की मानें तो फिल्म में केवल राम रणबीर कपूर और रावण ऋतिक रोशन ही फाईनल हैं। सीता की खोज होना अभी भी बाकी है।

बढ़ चुका है फिल्म का बजट

बढ़ चुका है फिल्म का बजट

मधु मंटेना ने एक इंटरव्यू में बताया था कि इस रामायण का बजट होगा 300 करोड़। लेकिन फिलहाल के हालात देखते हुए लगता है कि ये बजट बहुत कम पड़ेगा और फिल्म का बजट बढ़ाया जाएगा। फिल्म को एक भव्य स्तर पर बनाने की तैयारी की जा रही है जहां लोग उस कहानी को सुनेंगे जो वो शायद हर रोज़ सुनते आ रहे हैं लेकिन इस कहानी को सुनने और देखने के बाद दर्शक बिल्कुल अलग अनुभव करेंगे।

दीवाली पर होना है भव्य अनाउंसमेंट

दीवाली पर होना है भव्य अनाउंसमेंट

खबरों की मानें तो रणबीर कपूर - ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्टारर इस रामायण का अनाउंसमेंट दीवाली 2021 पर बेहद भव्य स्तर पर किया जाना तय किया गया है। मधु मंटेना ने वादा किया था कि इस फिल्म की स्टारकास्ट लोगों के लिए हैरानी वाली होगी। और देखा जाए तो रणबीर - दीपिका और ऋतिक रोशन के साथ ये स्टारकास्ट, इस दशक की बेस्ट स्टारकास्ट होगी।

बिल्कुल ही अलग तरीके से दिखेगी कहानी

बिल्कुल ही अलग तरीके से दिखेगी कहानी

इस फिल्म को डायरेक्ट करेंगे दंगल और छिछोरे फेम नितेश तिवारी और फिल्म का बजट 500 करोड़ के ऊपर का रखा गया है। मधु मंटेना ने हाल ही में एक इंटरव्यू में ये एलान किया था कि वो अपना Mytho verse बनाने की कोशिश कर रहे हैं। इसलिए ये तीन फिल्मों की ये कड़ी रामायण से शुरू होकर महाभारत से होकर कलयुग तक पहुंची। इस Mytho verse में तीन युग की कहानियां दिखाई जाएंगी। और कोशिश ये भी की जाएगी कि इसकी स्टारकास्ट ना बदले। यानि केवल किरदार बदलेंगे और चेहरे नहीं।

रणबीर कपूर ने शुरू की तैयारी

रणबीर कपूर ने शुरू की तैयारी

इस 3D रामायण को परदे पर उतारने के लिए नितेश तिवारी को ऐसा एक्टर चाहिए था जो कि अपना पूरा समय इस फिल्म को दे सके। रणबीर कपूर में उन्हें वो सारे गुण दिखाई देते हैं। वहीं रणबीर कपूर जो इस समय लव रंजन की फिल्म की शूटिंग पूरी करने में व्यस्त हैं, इस फिल्म में पूरी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। अब ऐसा लग रहा है कि रणबीर फिल्म की तैयारी शुरू भी कर चुके हैं।

प्रभास से होगी सीधी टक्कर

प्रभास से होगी सीधी टक्कर

आदिपुरूष में साउथ सुपरस्टार प्रभास भगवान राम की भूमिका में दिखेंगे। तो अगर रणबीर कपूर, नितेश तिवारी की फिल्म को हां कर चुके हैं तो उन्हें सीधी टक्कर लेनी होगी प्रभास से। प्रभास जहां बाहुबली के साथ खुद को पीरियड फिल्मों के किंग के तौर पर स्थापित कर चुके हैं वहीं रणबीर कपूर की ये पहली पौराणित पीरियड फिल्म होगी।

ऋतिक रोशन का पहला निगेटिव किरदार

ऋतिक रोशन का पहला निगेटिव किरदार

रावण के किरदारों में टक्कर होगी सैफ अली खान और ऋतिक रोशन की। दिलचस्प ये है कि सैफ अली खान और ऋतिक रोशन, विक्रम वेधा में भी आमने सामने टक्कर लेने वाले हैं। वहीं सैफ अली खान निगेटिव किरदारों के मंझे हुए खिलाड़ी हैं तो ऋतिक रोशन के लिए ये पहला निगेटिव अनुभव होगा।

बॉलीवुड में बन रही कई रामायण

बॉलीवुड में बन रही कई रामायण

गौरतलब है कि बॉलीवुड में इस समय ढेरों पौराणिक फिल्मों की चर्चा चल रही हैं और इनमें से कई फिल्में तो रामायण पर ही आधारित हैं। एक रामायण पर आधारित फिल्म बना रहे हैं तान्हाजी फेम ओम राउत जिसका नाम है आदिपुरूष और एक रामायण बना रहे हैं, अलौकिक देसाई, जिसके राईटर हैं बजरंगी भाईजान और बाहुबली के लेखक केवी विजयेंद्र प्रसाद। आदिपुरूष में कृति सैनन सीता के किरदार में दिखाई देंगी।

भव्य स्तर पर बन रही फिल्म

भव्य स्तर पर बन रही फिल्म

सूत्रों की मानें तो तीन पार्ट की इस रामायण को मधु मंटेना के साथ प्रोड्यूस कर रहे हैं अल्लू अरविंद। फिल्म का प्री प्रोडक्शन शुरू हो चुका है और इस पर 200 आर्टिस्ट काम कर रहे हैं। भव्य स्तर पर बन रहे इस प्रोजेक्ट की कीमत कोई 500 करोड़ तो कोई 700 करोड़ बता रहा है। आधिकारिक घोषणा के लिए बस दीवाली का इंतज़ार करिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X