Sakshi Chopra: रामानंद सागर की पड़पोती साक्षी चोपड़ा ने टॉपलेस होने को बताया जायज, और पोस्ट कर दी ऐसी तस्वीरें

Sakshi Chopra: रामानंद सागर की परपोती साक्षी चोपड़ा को उन हॉट हसीनाओं में गिना जाता है जो अक्सर अपने बिकनी, टॉपलेस, बोल्ड या फिर हॉट अंदाज़ में सोशल मीडिया पर सनसनी फैलाती थी।
साक्षी चोपड़ा के इंस्टाग्राम पर नजर डाले तो उन्होंने टॉपलेस से लेकर टाइनी पेंटी, क्लीवेज दिखाती ब्रालेस टॉप और इसी तरह की ड्रेस में खूब फोटोस और वीडियोस पोस्ट की हैं। लेकिन कम ही लोग जानते होंगे साक्षी चोपड़ा इसको जायज भी बताती हैं। उन्होंने कुछ समय पहले इंस्टाग्राम पर अपनी एक टॉपलेस तस्वीर और कुछ पुरानी पेंटिंग्स, मूर्तियां, बिना ब्लाउज वाली साड़ी पहने महिलाओं की तस्वीरों की सीरीज पोस्ट कीं। इन सबको जायज बताते हुए कैप्शन दिया था, 'भारत के उपनिवेश होने से पहले महिलाएं बिना ब्लाउज के साड़ी पहनती थीं, पुरुष और महिलाएं दोनों सीने पर बिना कपड़े पहने घूमते थे। लेकिन आज के समाज में महिलाओं के टॉपलेस होने पर आलोचना की जाती है और उस चीज के लिए जज किया जाता है जो बेहद स्वाभाविक है। ट्राइबल्स को देखें तो ऐसे कई द्वीप हैं जहां पर हर कोई इसे देखने का आदी है, यह यौन नहीं है, बस होने का एक तरीका है। यह स्वाभाविक है। मैं किसी के द्वारा शर्मिन्दा नहीं होऊंगी, मुझे आपकी सेक्सिस्ट मान्यताओं से परिभाषित नहीं किया जा सकता। मैं खुश हूं, मैं आजाद महसूस कर रही हूं।' उनकी ये पोस्ट कुछ ही समय में वायरल हो गई थी क्योंकि उनके कई फैंस से इसपर खूब कमेंट्स किए थे।
इन सबके साथ ही साक्षी चोपड़ा एक बार फिर चर्चा में हैं। दरअसल, साक्षी ने हाल ही में अपनी एक वीडियो कुछ घंटे पहले पोस्ट की है जिसमें वे क्लीवेज फ्लॉन्ट करती रेड ब्रालेस टॉप और मिनी स्कर्ट में बैकलेस नजर आ रही हैं। अपने इस लुक में वे नाचती हुई मस्ती में झूमती हुई दिख रही है और उन्होंने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए फैंस को बताया कि वह coachella 2023 इवेंट को एंजॉय कर रही हैं।
आपको बता दें, पेशे से सिंगर और सॉन्ग राइटर साक्षी चोपड़ा मॉडल होने के साथ-साथ सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर भी हैं और अपने फैंस को एंटरटेन करने के लिए अक्सर अपनी ऐसी तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications