तो क्या रणवीर ने दीपिका के लिए दो लाख की पार्टी?
तमाम विवादों के बीच रिलीज हुई संजय लीला भंसाली ने कामयाबी के झंडे गाड़ दिये हैं। फिल्म ने अब तक 85 करोड़ का बिजनेस करके हिट फिल्मों की लिस्ट में अपना नाम शामिल कर लिया है।
फिल्म की सक्सेस तो फिल्म की पूरी टीम हिट है लेकिन लगता है कि फिल्म की कामयाबी से सबसे ज्यादा खुश फिल्म के हीरो रणवीर सिंह हुए हैं तभी तो उन्होंने फाइव स्टार होटल में फिल्म की पूरी टीम को अपने पैसों पर दावत दी, जिसमें भंसाली और दीपिका समेत फिल्म की पूरी टीम शामिल हुई।
कहा जा रहा है कि इस दावत का खर्चा पूरे दो लाख रूपये आया है। सुनने में तो यह भी आया है कि होटल की यह पार्टी जिसमें शराब और मांस खास तौर पर मौजूद थे, को रणवीर ने खास तौर पर दीपिका के लिए दी थी।
मालूम हो कि गुजरात के गांव की पृष्ठभूमि पर बनी 'रामलीला' में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण,ऋचा चड्डा, गुलशन देवैह और सुप्रिया पाठक ने लीड रोल प्ले किया है, फिल्म के एक गाने में प्रियंका चोपड़ा भी नजर आयीं, यह गाना भी काफी हिट हो गया है। फिल्म का जबरदस्त प्रमोशन किया गया था लेकिन फिल्म से जुड़े विवाद ने फिल्म को थोड़ा परेशान जरूर किय लेकिन फिर भी फिल्म ने लोगों के दिलों में जगह बना ली और सफल साबित हुई।
हालांकि जो कमाई हई है उसके मुताबिक और फिल्मों की तुलना में फिल्म ने कम कमाई की है लेकिन एक बात जो सबने कही है वो है फिल्म में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का काम , जिन्होंने अपने सधे अभिनय और अदाओं से जता दिया कि वह केवल खूबसूरत ही नहीं बल्कि एक अच्छी अदाकारा भी है।
आगे की खबर स्लाइडों में..


Click it and Unblock the Notifications