करीना ने रामलीला ऐश्वर्या के कारण छोड़ी
सुबह से चर्चा चल रही है कि करीना ने संजय लीला भंसाली की फिल्म रामलीला को सिर्फ इसलिए छोड़ दिया क्योंकि संजय नहीं चाहते थे कि कोई विवाहित अभिनेत्री उनकी इस फिल्म में काम करे। चूंकि फिल्म के बीच में संजय हिरोईन के गर्भवती होने का रिस्क नहीं उठाना चाहते, चूंकि अगले महीने करीना-सैफ संग सात जन्मों के रिश्ते में बंधने जा रही है, ऐसे में उन्होंने रामलीला से बाहर रहने की सोची है।
लेकिन फिल्मी पंडितों की बात करें तो करीना ने यह काम ऐश्वर्या के कारण किया है। अब आप पूछेंगे कि कैसे तो चलिए हम बताते है। पिछले साल की बात करते हैं, निर्माता-निर्देशक मधुर भंडारकर की जिन्होंने कान फेस्टिवल में अपने ड्रीम प्रोजक्ट हिरोईन की जोरदार घोषणा की थी और सबको बताया था कि इस फिल्म में विश्वसुंदरी ऐश्वर्या राय बच्चन हैं।फिल्म को शुरूआत से ही पब्लिसिटी मिल गयी थी,फिल्म को दो महीने तक ऐश के साथ शूट भी किया जा चुका था कि अचानक बिग बी का एक टि्वट आया कि ऐश्वर्या मां बनने वाली हैं और बिग बी दादा, जिसके बाद से मधुर के तो पैरों के नीचे से जमीन ही खिसक गयी। ऐश ने फिल्म में काम करने से मना कर दिया। मधुर भंडारकर ने ऐश पर झूठा होने का आरोप लगाया और कहा कि ऐश ने उनसे काफी एडवांस ले रखा है।
काफी दिनों तक हल्ला मचा लेकिन बाद में ऐश ने साइनिंग अमाउंट वापस किया लेकिन तब तक मधुर ऐश्वर्या राय की काफी आलोचना कर चुके थे। उन्होंने ऐश के बाद करीना को अपनी फिल्म में ले लिया। फिलहाल आज हिरोईन करीना के रूप में सिनेमाघरों में पहुंच चुकी है।
अब यह सबकुछ करीना ने बड़े नजदीक से देखा है इसलिए उन्होंने रामलीला को छोड़ना ही उचित समझा क्योंकि हो सकता है कि ऐश जैसे हालात उनके सामने भी आ जाये। अब वो तो सैफ से शादी कर ही रही है हो सकता है कि वो सैफ के बच्चे की मां भी बहुत जल्द बन जाये। तो इसलिए करीना के रामलीला छोड़ने के पीछे ऐश्वर्या राय हुई ना।


Click it and Unblock the Notifications
