कोर्ट की रोक के बाद बदला जायेगा 'रामलीला' का नाम!
इससे पहले फिल्मकार संजय लीला भंसाली ने स्पष्ट किया है कि उनकी आने वाली फिल्म 'राम-लीला' विलियम शेक्सपीयर के 'रोमीयो एंड जूलिएट' से प्रेरित है और उसका भगवान राम की 'रामलीला' या भगवान कृष्ण की 'रासलीला' से कोई लेना-देना नहीं है।
यह फिल्म देश के किसी भी वर्ग के नागरिकों के धर्म, धार्मिक भावाओं या धार्मिक विश्वासों का अपमान करने या भावनाएं भड़काने के इरादे से नहीं बनाई गई है।" भंसाली फिल्म के प्रोड्यूसर, डायरेक्टर औऱ राईटर भी है। संजय लीला भंसाली का यह बयान दिल्ली कोर्ट के फैसले के बाद आया है।
गौरतलब है एक याचिका पर सुनवाई करते हुए फिल्म के 15 नवंबर को होने जा रहे प्रदर्शन पर रोक लगा दी है। याचिका में कहा गया था कि फिल्म में सेक्स, हिंसा और अश्लीलता परोसी गई है, जिससे हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं। याचिकाकर्ताओं की मांग है कि फिल्म का शीर्षक बदल दिया जाए।
और अगर में नाम बादल दिया जाता है तो हो सकता है कि कोर्ट फिल्म पर लगा प्रतिबंध हटा ले और फिल्म अपने निर्धारित वक्त पर ही रिलीज हो। फिल्म में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, ऋचा चड्डा, गुलशन देवैह और सुप्रिया पाठक मेन रोल में है तो फिल्म के एक गाने में प्रियंका चोपड़ा भी नजर आ रही है।


Click it and Unblock the Notifications
