..................... Ram Leela couple Ranveer-Deepika going around, रामलीला से पहले शुरु हुई दीपिका-रणवीर की रासलीला - Hindi Filmibeat

रामलीला से पहले शुरु हुई दीपिका-रणवीर की रासलीला

बैगलोर। रणबीर कपूर के साथ काफी गहरे रिश्ते में रह रही दीपिका पादुकोन अब रणबीर कपूर का हाथ छोड़ दिया है लेकिन रणबीर का नाम शायद वो अपनी जिंदगी से कभी नहीं निकालना चाहतीं इसलिए उन्होने अपना अगला बॉयफ्रेंड रणवीर सिंह को चुना है।

बताया जा रहा है कि संजय लीला भंसाली की आने वाली फिल्म 'रामलीला' में करीना कपूर फाइनली नहीं हैं और दीपिका पादुकोन इस फिल्म में रणवीर के अपोसिट कास्ट की गई हैं। दीपिका ने जहां एक ओर रणबीर कपूर का हाथ छोड़ा है वहीं रणवीर सिंह ने पिछले तीन सालों से ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन गर्लफ्रैंड रह चुकीं अनुष्का शर्मा से भी ब्रेकअप कर लिया है।

Ranveer Singh and Deepika Padukone

सूत्रों के अनुसार रणवीर और अनुष्का शर्मा का दो हफ्ते पहले ही ब्रेक अप हो चुका है और अब वो एक दूसरे से बात तक नहीं कर रहे हैं। दूसरी तरफ रणवीर और दीपिका हाल ही में संजय लीला भंसाली की फिल्म रामलीला जिसमें दोनों एक्टर काम कर रहे हैं, के वर्कशॉप पर मिले और पहली बार मिलते ही दोनों एक दूसरे को काफी पसंद करने लगे। और उसके बाद दोनों शाद के घर पर हो रही पार्टी में साथ में गए और सुबह तक एक दूसरे के साथ रहे।

सूत्रों ने ये भी बताया कि ये तो साफ है कि अनुष्का और रणवीर के ब्रेक अप में दीपिका का कोई हाथ नहीं है लेकिन ये भी सच है कि दीपिका और रणवीर एक दूसरे को पसंद करते हैं और उनके बीच जरुर कुछ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X