ब्लॉकबस्टर ALERT: राम लखन रीमेक की कास्ट आखिर हो ही गई फाइनल!
आखिरकार इतना ढूंढने के बाद राम लखन रीमेक के लिए कास्ट फाइनल हो ही गई। जब से फैन्स ने सुना है कि रोहित शेट्टी, फिल्म के रीमेक पर काम कर रहे हैं तब से फिल्म की हर जानकारी के बारे में फैन्स अपडेट रहते हैं।
फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं करण जौहर और सुनने में आया था कि फिल्म का आखिरी ऑफर वरूण धवन के पास गया था, जिसे वरूण के रिजेक्ट करते ही फिल्म डिब्बाबंद मानी जा रही थी। लेकिन अब फिल्म की कास्ट को लगभग पूरा माना जा रहा है।
[SCOOP: तो ये थी सलमान की कीमत...शुद्धि के बदले कैटरीना!]
अगर सूत्रों की मानें तो फिल्म के लिए रणवीर सिंह और शाहिद कपूर का नाम ही खुलकर सामने आ रहा है और पूरी उम्मीद है कि फिल्म के राम लखन वही हैं।
इससे पहले फिल्म के लिए वरूण और सिद्धार्थ को फाइनल माना जा रहा था जिसके बाद अनिल कपूर ने खुलकर कहा था कि उनका रोल रणवीर सिंह से अच्छा कोई नहीं कर सकता। मिलिए राम लखन रीमेक की फाइनल कास्ट से -


Click it and Unblock the Notifications











