बीवी ने खींची रजाई तो सारे मर्दों का दुखड़ा सुनाते नजर आए राम कपूर, जानें क्या है मामला

इंडियन टेलीविजन और फिल्म एक्टर राम कपूर कसम से टीवी शो में अपने किरदार वालिया के बाद से खूब सुर्खियों में आ गए। हालांकि उनके शो 'बड़े अच्छे लगते हैं' के बाद वे अधिक मशहूर हुए और उन्हें शोहरत हासिल हुई। लेकिन आज हम उनके काम की नहीं बल्कि उनकी इंस्टा रील की चर्चा कर रहे हैं। जी हां, राम कपूर और उनकी वाइफ गौतमी कपूर अक्सर इंस्टाग्राम पर रील्स बनाते रहते हैं। इसी के चलते राम कपूर ने हाल ही में एक रील बनाई है।
इस रील में साफ देखा जा सकता है कि उनकी वाइफ गौतमी कपूर बेड पर लेटी हुई है और वे सफेद रंग की रजाई लेकर सो रही हैं। वीडियो में राम कपूर रूम में कैमरा लेकर आते हैं और अपने फैंस को बताते हैं कि आप देख सकते हैं कि किस तरह से उनके ऊपर अत्याचार हो रहा है। वे अपनी साइड का बैड दिखाते हैं कि उनके पास रजाई के नाम पर कुछ नहीं है और उनकी पत्नी ने पूरी रजाई अपनी तरफ खींच रखी है। वे इस दौरान अपनी वाइफ गौतमी को उठाते हुए भी नजर आ रहे हैं और वे कहते हैं यही मेरी असलियत है कि मुझे कुछ भी ओढ़ने को नहीं मिल रहा।
हालांकि वे बीच-बीच में अपनी वाइफ को परेशान करते हुए भी नजर आ रहे हैं। वे जहां गौतमी को बता रहे कि वे इंस्टा रील बना रहे हैं और दुनिया के सारे मर्दों को यह सच्चाई दिखा रहे हैं। हस्बैंड ऑफ द वर्ल्ड यूनिट को फोकस करते हुए उन्होंने कहा कि वह जल्द ही इस पर वेबसाइट भी लेकर आएंगे और सारे पुरुषों के लिए लड़ेंगे। बेशक, ये एक प्यारी सी नोक-झोंक का वीडियो है लेकिन उनकी वाइफ राम कपूर को बार-बार वीडियो बंद करने को कह रही है और राम कपूर बार-बार इसी पर फोकस करें कि यही मेरी असलियत है कि मुझे रजाई के नाम पर कुछ नहीं मिलता। इसी बीच गौतमी कहती है कि आपको गर्मी ज्यादा लगती है, इसलिए आपको इसकी जरूरत नहीं, तो राम कपूर कहने लगे कि ये सब बहाने हैं।
हाल ही में अपलोड हुई इस वीडियो को फैंस खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट भी कर रहे हैं। यहां तक की एक फैन ने ये भी कहा कि 'आप बीवी को बदनाम मत करो, दूसरी रजाई ले लो'। वही गौतमी ने भी इस वीडियो पर कमेंट करके एंग्री इमोजी बनाया है। वहीं कुछ लोग अपने कहानी किस्से भी बता रहे हैं कि उनके साथ भी यही सिचुएशन होती है।
बहरहाल, ये फनी वीडियो देखकर राम कपूर की आप-बीती से दूसरे लोग भी खुद को कनेक्ट कर रहे हैं। आपको बता दें, राम कपूर अक्सर इंस्टाग्राम पर इस तरह की गौतमी से प्यारी नोक-झोंक और अपने पैट की तस्वीरें तो कभी अपने बेटे के साथ प्ले करते हुए तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करते रहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications