उर्मिला को रामू ने फिर दिया झटका

By Priya Srivastava

Ram Gopal Verma Does Not Want Urmila Mantondkar at Music Launch
किसी दौर में रामगोपाल वर्मा की खासमखास रही उर्मिला पिछले कुछ वक्त में रामू की आंखों की किरकिरी बन गयी। जबकि सभी जानते हैं कि रामू और उर्मिला एक दूसरे के बेहद करीब थे। दोनों में बेहद लगाव था और इसी वजह से उनकी फिल्म रंगीला ने भी कमाल किया था। लेकिन अब लगता है कि राम गोपाल वर्मा अपनी पूर्व प्रेमिका उर्मिला मांतोडकर से दूरी बनाये रखने में भी अपनी भलाई समझ रहे हैं।

वह नहीं चाहते हैं कि उर्मिला उनके आस पास भी रहे। उर्मिला रामू की नीरज ग्रोवर मर्डर केस पर बनने वाली फिल्म नॉट अ लव स्टोरी के म्यूजिक लांच पर नजर आनेवाली थी। मगर रामू ने उन्हें इस इवेंट में आने से मना कर दिया। दरअसल, रामू को लगा कि अगर वो इस इवेंट में आयेंगी तो मीडिया का सारा ध्यान उनकी तरफ चला जायेगा।

और वह इवेंट का लाइमलाइट हो जायेंगी। पहले उर्मिला ही इस इवेंट में शिरकत करनेवाली थीं। लेकिन रामू के कहने पर वह नहीं आयीं। खबर है कि बीच में रामू और उर्मिला के बीच की दूरियां मिट गयी थीं। लेकिन एक बार फिर से दोनों में दूरियां बनती नजर आ रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X