रामू के डिपार्टमेंट की 'चीनी' नतालिया हुई फीकी
फिल्म निर्देशक राम गोपाल वर्मा और उनके मूड को आदमी जल्दी नहीं समझ सकता और यही वजह मानी जाती है रामू के सिलेक्टेड होने की। अभी कल ही खबर आई थी कि रामगोपाल वर्मा, ने अपनी फिल्म डिपार्टमेंट की हॉट एंड सेक्सी एक्ट्रेस नतालिया कौर को एक सेक्सी ड्रेस गिफ्ट की है। इस गिफ्ट के पीछे मुख्य कारण बताया जा रहा था। फिल्म डिपार्टमेंट का वो आईटम नम्बर, जिस पर नतालिया जमकर थिरकी थीं। इस आईटम नम्बर को देख कर रामू इस कदर खुश हो गए की उन्होंने नतालिया को ड्रेस गिफ्ट करते हुए तारीफों के पुल बाँध दिए।
अब सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि रामू इस आइटम सॉग को नतालिया से ज्यादा महत्वपूर्ण मानते हैं। एक इवेंट के दौरान उन्होंने कहा कि वह नतालिया को प्रोमोट नहीं कर रहे हैं। वह तो हर संभव कोशिश में हैं की उनकी फिल्म का ये आइटम सॉन्ग हिट हो जाये।
गौरतलब है की लीक से हटकर एक अलग तरह के सिनेमा के लिए मशहूर राम गोपाल वर्मा की एक्शन से लबरेज फिल्म डिपार्टमेंट में यह आइटम नंबर है,जो नतालिया पर फिल्माया गया है, जिसमें नतालिया बड़ी ही हॉट लगी हैं ।
देखें- नतालिया पर फिल्माये गये गीत का वीडियो | नतालिया की हॉट तस्वीरें
रामू का मानना है कि आइटम नंबर आज की फिल्मों का अहम हिस्सा बन चुके हैं और आज ये बॉलीवुड की जरूरत हैं। साथ ही रामू ने ये भी कहा की'हम डिपार्टमेंट को पूरी तरह कमर्शियल फिल्म की तरह बना रहे हैं। म्यूजिक इसका महत्वपूर्ण हिस्सा है। आइटम नंबर के बारे में मैं जो कुछ भी कह-सुन रहा हूं,वह इसको प्रोमोट करने के लिए है। मैं नतालिया को प्रोमोट नहीं कर रहा।'
रामू ने आगे कहा कि इस फिल्म में म्यूजिक का इस्तेमाल करने का फैसला बहुत सोच-समझकर लिया गया था।'पहले कुछ ऐसी फिल्में बनती रही हैं जिनमें म्यूजिक का इस्तेमाल नहीं किया गया है। लेकिन अब म्यूजिक फिल्म का अहम हिस्सा बन चुका है।'
अब,सोंचने वाली बात ये है की जब रामू को सिर्फ अपनी पड़ी है तो भला क्या होगा बेचारी नतालिया का कहीं ऐसा न हो उनका बॉलीवुड में एक्ट्रेस बनने का सपना सिर्फ सपना ही न रह जाए। हम तो बस नतालिया से यही कहेंगे अभी भी वक्त है संभल जाएँ और वो रामू से ज्यादा उम्मीदें न बांधे।


Click it and Unblock the Notifications