..................... Ram Gopal Verma likes women's bodies, not their brains said Suchitra Krishnamoorthi in her book 'Drama Queen'. - Hindi Filmibeat

औरतों को संभोग की वस्तु कहने वाले रामू ने नहीं की उर्मिला से शादी?

Ram Gopal Verma likes women's bodies, not their brains said Suchitra Krishnamoorthi in her book 'Drama Queen'.
फिल्म कभी हां कभी नां में शाहरूख की हिरोईन सुचित्रा कृष्णमुर्ति ने अपनी किताब ड्रामा क्वीन में लिखा है कि वह कभी निर्माता-निर्देशक रामगोपाल वर्मा के प्यार में गिरफ्तार थीं और शादी करना चाहती थीं लेकिन रामू शादी में भरोसा नहीं करते थे, उन्हें महिलाएं केवल संभोग की वस्तु लगती हैं।

रामू ने सुचित्रा से कहा था कि उनक नजर में एक औऱत केवल उपभोग की वस्तु है जो सिर्फ और सिर्फ सोने के काम आती है। उनकी नजर में औरत एक सेक्स ऑब्जेक्ट है। इसलिए रामगोपाल वर्मा शादी में भरोसा नहीं करते हैं, वह महिलाओं के शरीर से तो प्यार करते हैं लेकिन उनके दिमाग से नहीं।

सुचित्रा कृष्णमूर्ति रामू के मुंह से महिलाओं के बारे में इस तरह की बातें सुनने के बाद उनसे शादी का इरादा छोड़ दिया और शेखर कपूर से शादी कर ली, हालांकि उनका वैवाहिक जीवन लंबा नहीं चला और साल 2007 में दोनों का तलाक हो गया।

इस खबर के बाद सोशलनेटवर्किंग साइट्स पर रामू को लेकर जबरदस्त बातें हो रही है। लोगों ने लिखा है इस लिए रामू की फिल्मों में अभिनेत्रियां एक सेक्स पूर्ति के लिए परोसी जाती है और हो सकता है कि यही एक बहुत बड़ी वजह रही हो रामू की अभिनेत्री उर्मिला से शादी ना करने की, जिन्हें पर्दे पर सेक्स बम बनाने में रामू ने भरपूर कोशिश की है।

यही नहीं रामू की आयी पिछली फिल्मों की अभिनेत्रियां वीना मलिक और रिया सेन टाइप की रही हैं जिन्हें फिल्म में एक्सपोज के लिए रखा गया था, रामू की सोच उनकी फिल्मों में पूरी तरह से उजागर होती है। अच्छा है कि सुचित्रा ने रामू से शादी नहीं की। सुचित्रा आप ना केवल सुंदर हैं बल्कि काफी समझदार भी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X