डिब्बाबंद हुई रकुल प्रीत सिंह की फिल्म 'छतरीवाली'? निभाने वालीं थीं कॉन्डम टेस्टर की भूमिका!
अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह लगातार किसी ना किसी फिल्म को लेकर खबरों में रहती हैं लेकिन इस वक्त उनकी एक फिल्म को लेकर बुरी खबर सामने आ रही है। पता चला है कि एक फिल्म डिब्बाबंद हो गई है। हम बात कर रहे हैं फिल्म छतरीवाली की। कुछ समय पहले इस फिल्म को लेकर रॉनी स्क्रूवाला की आरएसवीपी मूवीज़ ने घोषणा की थी। साथ ही ये भी पता चला था कि इस फिल्म में अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह एक कोंडोम टेस्टर की भूमिका में दिखाई देंगी।
फिल्म के टाइटल से लेकर इस कहानी तक सब कुछ फाइनल हो चुका था लेकिन अब ये खबरें काफी चौकाने वाली हैं। बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट की मानें तो ये फिल्म डिब्बाबंद होने वाली है।

जब ये फिल्म चर्चा में आई थी तब डायरेक्टर तेजस देओस्कर ने कहा, "हमारी फिल्म एक सामाजिक फैमिली ड्रामा है, जिसका उद्देश्य कोंडोम का इस्तेमाल करने को लेकर शर्म खत्म करना है।
रकुल की बात करें तो वह अपने हर किरदार में ताजगी लाती हैं। इस तरह के संवेदनशील, विचारशील और उत्तेजक विषय के लिए, वह हमारी पहली पसंद थीं।" ये कॉसेप्ट काफी पसंद किया जाने वाला था।
लेकिन अब जब इस फिल्म पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं तो निश्चित है कि रकुल के फैंस भी इससे खुश नहीं होंगे। रकुल प्रीत सिंह सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं और अक्सर किसी ना किसी तरह की तस्वीर साझा करती हैं। फिलहाल वो कुछ शानदार प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी हैं और आने वाले समय में धमाका करती हुईं नजर आने वाली हैँ।


Click it and Unblock the Notifications