राखी ने चुन लिया अपना वर!

शो के तीन अंतिम प्रतिभागीयों में कनाडा के भारतीय मूल के व्यवसायी ऐलेस परूजनवाला, क्षितिज जैन और मानस कात्याल है। पूरी संभावना है कि राखी ऐलेस परूजनवाला को चुनेंगी। ऐलेस सभी प्रतिभागियों में सबसे शांत और सौम्य किस्म के है। बाकी प्रतिभागियों की तरह ऐलेस ने राखी से किसी प्रकार की छूट लेने की कोशिश नही की है। राखी को ऐलेस की यह अदा काफी पसंद आई है। लेकिन राखी पर भरोसा नही किया जा सकता है वे हर दो घंटे में अपनी पसंद बदलती रहती है।
राखी की शादी की पूरी तैयारी हो चुकी है। डिजाइनर नीता लूला ने उनके लिए शादी का परिधान भी तैयार कर लिया है। वहीं फराह खान ने उनके लिए आभूषण तैयार किए है।
शादी को लेकर की जा रही अफवाहों पर राखी का कहना था कि वे शादी की संस्था में विश्वास करती है। सबको सच्चाई का पता 2 अगस्त को चल जाएगा जब मैं सचमुच में शादी करूंगी।


Click it and Unblock the Notifications