राखी-इलेश किस करते हुए पकड़े गए
मीका द्वारा जबरन किस किए जाने के कारण मीडिया में खूब सुर्खियां बटोर चुकीं राखी सावंत एक बार फिर एक किस सीन को लेकर चर्चा में हैं। हालांकि इस बार किसी ने उनके साथ जबरदस्ती नहीं की बल्कि राखी ने अपनी मर्जी से किस किया है।
टीवी शो 'पति पत्नी और वो' में राखी और इलेश के बीच किस सीन दिखाया गया है। राखी ने अपने मंगेतर इलेश को रियलिटी शो की शूटिंग के दौरान यह किस दिया है। हालांकि पिछले दिनों इस तरह की भी खबरें आईं थीं कि इस कपल ने इंगेजमेंट तोड़ दी है, लेकिन शो से जुड़े सूत्रों ने बताया कि वह उनकी स्टोरी में एक टिवस्ट था।
कहा जा रहा है कि साथ-साथ रहने के कारण इलेश और राखी इतने करीब आ चुके हैं कि वो भूल गए कि उन्हें कैमरे पर वॉच किया जा रहा है। एक ऐसे ही अंतरंग पल में दोनों ने एक-दूसरे को लिप-लॉक किस कर लिया, जो कैमरे की नजरों में भी कैद हो गया। वैसे कुछ कहा नहीं जा सकता कि यह सचमुच राखी का प्यार है या प्रचार पाने का नया तरीका।


Click it and Unblock the Notifications