राखी सावंत ने दी धमकी

राखी के एक गाने 'कमीनी तेरा भूत चढ़ गया रे" पर सेंसर बोर्ड ने रोक लगा दी थी। इस पर राखी ने एक कानूनी नोटिस भेजकर एक सप्ताह के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है। हमेशा सुर्खियों में बनी रहने वाली राखी सावंत ने कहा, "एक सप्ताह तक मैं इंतजार करूंगी और इसके बाद सेंसर बोर्ड दफ्तर के सामने भूख हड़ताल करूंगी।"
उन्होंने कहा, "मैंने सेंसर बोर्ड को कानूनी नोटिस भेजा है। ऐसा पहला मौका है जब इस तरह का कदम उठाया गया है। दूसरे लोग सेंसर बोर्ड की चमचागिरी करते हैं। परंतु मैं नहीं करती, मैं राखी सावंत हूं। मैं ईश्वर की बेटी हूं। मेरे गाने से 'कमीनी" शब्द हटाकर अन्याय किया गया है। धर्मेद्र फिल्मों में 'कमीने" कई वर्षो से बोलते आ रहे हैं। विशाल भारद्वाज ने 'कमीने" नाम की फिल्म बना दी। उस समय सेंसर बोर्ड कहां सो रहा था।"


Click it and Unblock the Notifications