#S.T.O.P. आ रहे हैं तीन सुपरस्टार एक साथ - राखी सावंत, सनी लियोन और....
राखी सावंत ने सनी लियोन के साथ बनाई एक वेब सीरीज़ राखी की खाकी। और इस शो में राखी सावंत क्या क्या कमाल करने वाली हैं ये जानकर तो आपके होश ही उड़ जाएंगे।
आखिरकार राखी सावंत और सनी लियोन एक साथ आ ही रहे हैं। पर अगर आपको लगता है कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक हो गया है तो ऐसा कुछ नहीं है। दरअसल, ये सब मोह माया है और राखी सावंत ने ही जाल बिछाया है।
राखी सावंत एक वेब सीरीज़ ला रही हैं जिसका नाम है राखी की खाकी। यहां पर राखी पुलिस बनेंगी। लेकिन बॉलीवुड पुलिस। यानि कि बॉलीवुड में जो भी कुछ हो रहा है राखी उस मुद्दे को सुलझाएंगी।

अब इंस्पेक्टर राखी की मदद केस सुलझाने में दो लोग करेंगे - हवलदार सनी और हवलदार लियोनी। जी हां, राखी ने अपने दोनों हवलदारों का नाम रखा है सनी और लियोनी।
[#TooMuch: सनी लियोन के होते हुए...ऐश्वर्या राय की Boldness से शरमा गए!]
वैसे अगर देखा जाए तो राखी सावंत को बॉलीवुड में सबसे ज़्यादा अगर किसी से दिक्कत है तो वो हैं सनी लियोन। हाल ही में उनकी फिल्म एक कहानी जूली की को सेंसर बोर्ड ने एडल्ट कह दिया तो राखी भड़क गईं।
राखी ने अपना गुस्सा भि दिखाया और कहा कि इन लोगों को दिक्कत है कि इस देश की एक बेटी, आईटम गर्ल से हीरोइन बन गई। अच्छा है कम से कम मैं कोई पॉर्न स्टार तो नहीं हूं जो पैसे देकर अपनी फिल्म निकलवा लूं।
[सनी लियोन की ये तस्वीरें अपने ही रिस्क पर देखिए]
हाल ही में एक रिपोर्टर ने राखी सावंत से पूछा कि सनी लियोन को आमिर खान से मिले प्रपोज़ल के बारे में उनका क्या कहना है। इस पर राखी सावंत का कहना था कि आपको एक और गु़डन्यूज़ देती हूं मैं, राखी सावंत पॉर्नस्टार बनने वाली है।
ज़ाहिर सी बात है, राखी का इशारा उस तरफ था जहां आमिर खान ने ट्वीट करके कहा कि वो सनी लियोन के साथ काम करना चाहेंगे। इतना ही नहीं, कई बार राखी सावंत यूं ही अपना गुस्सा सनी लियोन पर निकाल चुकी हैं।
राखी को हमेशा सनी लियोन से दिक्कत रही है कि वो आकर उनके पेट पर लात मार चुकी हैं। ऐसे में आमिर खान का सनी लियोन को फिल्म ऑफर करना,जब राखी सावंत इंडस्ट्री में हैं, राखी को बुरा तो लगना ही था।
राखी ने कहा कि सनी लियोन पॉर्नस्टार हैं और उनकी फिल्म मस्तीज़ादे भी ऐसी ही थी। उन्हें समझ नहीं आता है कि सनी लियोन की फिल्में सेंसर बोर्ड पास कैसे करता है।
राखी ने हाल ही में सनी के गाने होर कुछ पर कमेंट करते हुए कहा कि वो तो चीख चीख कर बता रही हैं कि वो क्या हैं। राखी का मतलब था Whore से, अगर आप नहीं जानते तो गूगल करिए!
राखी का मानना है कि सनी लियोन के पास एक्टिंग का टैलेंट तो है नहीं, इसलिए वो कपड़े उतार कर अपनी फिल्मों की कमाई करती हैं। और लोग इसलिए उन्हें देखते हैं।
राखी ने ये भी कहा कि मेरे देश के संस्कार मुझे कपड़े उतारने की इजाज़त नहीं देते हैं। मैं कैसे कपड़े उतार कर स्क्रीन पर नाच सकती हूं। ये सब एक पॉर्नस्टार करती है, उसकी आदत होती है।
[CallS the MediaS: राखी सावंत तो बहुत कुछ कह रही हैं, पढ़िए यहां]
राखी ने ये भी कहा कि सनी लियोन जैसी कितनी आई कितनी गईं। राखी सावंत के डांस के आगे कोई नहीं टिक पाता। उनके पास उनके डांस की शक्ति है। ये तो बात तो आप भी मानेंगे।
राखी सावंत ने ये भी कहा कि सनी लियोन एक एडल्ट स्टार हैं और पॉर्न स्टार का हमारे देश में क्या काम है। वो जो काम करती हैं, बस वही करती अच्छी लगती हैं।
राखी सावंत ने कहा है कि सनी लियोन की वजह से देश का माहौल बिगड़ रहा है। उनकी वजह से रेप बढ़ रहे हैं और इसलिए बॉलीवुड और सरकार को मिलकर उन्हें बैन कर देना चाहिए।
अब देखना है कि राखी सावंत राखी की खाकी से किस किस की बैंड बजाती हैं। लेकिन एक बात तो तय है कि राखी की इस लिस्ट में सनी लियोन का नाम सबसे ऊपर होगा!


Click it and Unblock the Notifications











