अपने अन्दर की ऐक्ट्रेस की संतुष्टि के लिए
राखी सावंत चाहे कुछ भी करे वो हमेशा ख़बरों में रहेगी ये बाततो तय है. नच बलिये में 'उई तमाशा उई' गाने पर परफोर्म करते वक्त राखी के साथ जो हादसा हुआ उसे लोग भले ही नाटक कह रहे हों लेकिन राखी का कहना है कि वो वास्तव में एक हादसा था. लेकिन इसके बाद भी हमने बेहतर प्रदर्शन किया.
राखी और अभिषेक हाल में राजधानी पहुंचे और उन्होंने बताया कि नच बलिये की वजह से उनके पास इस समय बहुत ऑफर आ रहे हैं लेकिन उनका सारा दिल-दिमाग इस वक्त फाइनल पर है.
राखी के छोटे परदे पर रुख करने की सबसे बड़ी वजह उनकी अभिनय क्षमता है. राखी अपने अन्दर की ऐक्ट्रेस को संतुष्ट करना चाहती है और बड़े परदे पर उन्हें केवल अंग प्रदर्शन के लिए ज़ोर दिया जाता है.
हमेशा की तरह राखी ने ये भी बताया कि वो एक ड्रामेबाज़ नहीं बल्कि दिल की सच्ची इंसान हैं. अब चाहे राखी कुछ भी कहें लेकिन विवादों के साथतो उनका चोली दामन का साथ है.


Click it and Unblock the Notifications