राखी सावंत ने बनाए दस नियम

By Staff

बालीवुड की आइटम गर्ल राखी सावंत ने रियलिटी शो 'पति पत्नी और वो' के लिए गोवा में बनाए गए सेट स्थित अपने घर आने वालों के लिए 10 नियम बनाए हैं।

यहां वह कनाडा के अपने मंगेतर एलेश पारूजनवाला के साथ अभिभावक की भूमिका में हैं। एनडीटीवी इमेजिन पर 28 सितंबर से प्रसारित होने वाले इस कार्यक्रम में राखी और एलेश बच्चों की देखभाल करते नजर आएंगे।

गोवा के केंडोलिम में राखी के बंगले में संवाददाता ने जब प्रवेश किया तो दरवाजे के बाहर एक बोर्ड पर सूचना चिपकी हुई थी "कृपया अपने जूते निकालकर आएं।"

राखी सावंत ने अपने कमरे में एक कागज पर एलेश और स्वयं के लिए 10 नियम लिख रखे हैं।

इन नियमों में मुख्य रूप से किसी भी पालतू जानवर को घर में लाने की अनुमति नहीं, कोई नकारात्मक बातचीत नहीं, सुबह और शाम को भोजन से पहले प्रार्थना, एक दूसरे का सम्मान करना, घर को साफ सुथरा रखना, सुबह उठकर बिस्तर व्यवस्थित करना, मिलकर घर का काम करना, मेहमानों का सम्मान करना और गाली न देना, धूम्रपान या शराब पर पाबंदी आदि शामिल है।

एनडीटीवी इमेजिन के शो 'पति पत्नी और वो' के तहत राखी और एलेश अन्य चार सेलेब्रिटी जोड़ों के साथ यहां अलग-अलग घरों में रह रहे हैं। इस कार्यक्रम का प्रसारण 28 सितंबर से किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X