शादी में मां को नहीं बुलाएंगी राखी
एनआरआई बिजनेस मैन एलेस परूजनवाला से सगाई होने के बाद आईटम गर्ल राखी सावंत अपनी शादी में अपने सभी दोस्तों को बुलाना चाहतीं है जिसमें उनके पुराने प्रेमी अभिषेक अवस्थी का नाम भी शामिल है लेकिन वे अपनी मां को नहीं बुलाना चाहतीं है।
अपने पुराने प्रेमी अभिषेक अवस्थी के बारे में राखी का कहना है कि वे उसे पूरी तरह से माफ कर चुकी है और चाहतीं है कि एक दोस्त की तरह शादी में आए। लेकिन राखी ने अपनी मां को माफ नहीं किया है। उनका कहना है कि मां ने उन्हें जो दुख दिए है उसे वे कभी भी भूल नहीं सकती है।
रविवार को राखी के सगाई के मौके पर स्वयंवर के दूसरे प्रतिभागियों ने राखी को बधाई दिया।
इस बीच खबर आई है एलेस पहले खुद को व्यवसाय में स्थापित करना चाहतें है उसके बाद शादी करना चाहतें है। फिलहाल राखी एलेस की बहन की शादी के सिलसिले में कनाडा जाने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications