मैं तो लाल साडी़ में ही नाचूंगी
राखी सावंत वाकई सबसे हटकर है, मनोरंजन जगत की हस्तियां जहां अंधविश्वास का शिकार होकर पंडा-पंडितो और ज्योतिषियों की बातों को गंभीरता से मानती हैं, वहीं राखी इसकी कोई परवाह नहीं करती. राखी के पंडित ने राखी को लाल साडी़ पहनने से मना किया है क्योंकि वह मांगलिक है. इसके बावजूद राखी नच बलिये 3 के शो में अपने प्रेमी अभिषेक अवस्थी के साथ लाल साडी़ में ही नाची हैं. राखी ने कहा कि पंडित ने उसे लाल साडी़ न पहनने की हिदायत दी है. यहां तक कि मांगलिक होने के कारण उसे अपने विवाह में भी लाल साडी़ न पहनने के लिए कहा गया है.
राखी का कहना है कि उसे लाल साडी़ और ड्रेस बहुत पसंद आती है. यही वजह है कि वह पंडित की सलाह भी नहीं मानी और अपनी मनपसंदीदा लाल साडी़ में अपने प्रिय गीत होठों पे बस तेरा नाम है.. में अभिषेक के साथ झूम झूमकर नाची है. वैसे अगर राखी भूल गयी हों तो हम उन्हें याद दिला दें कि राखी-मिका कांड में राखी ने लाल रंग का ही वस्त्र पहन रखा था.


Click it and Unblock the Notifications