..................... जब ग़रीबी ने राखी को बर्फ के लिए नचाया. Rakhi danced for icecube - Hindi Filmibeat

जब ग़रीबी ने राखी को बर्फ के लिए नचाया

By Staff


आइटम गर्ल राखी सावंत के लटको झटकों के कारण भले ही लोग उसे अब अच्छी तरह पहचान गये हों लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब उसे बेहद गरीबी की हालत में भी क्या क्या नहीं करना पड़ता था. इस बात का खुलासा उसकी मां जया सावंत ने नच बलिये 3 के शो में किया. राखी सावंत और उसका ब्वायफ्रैंड अभिषेक अवस्थी इस शो में हिस्सा ले रहे हैं.

राखी की मां ने बताया कि एक टाइम ऐसा भी था कि वे लोग गरीब थे और उनके पास फ्रिज़ जैसा सामान भी नहीं था. राखी को बर्फ बेहद पसंद थी और वह पडो़सियों से बर्फ मांगती थी, लेकिन पडो़सी जानते थे कि राखी बेहद अच्छा डांस करती है, इसलिए वे राखी से कहते थे कि बर्फ तभी मिलेगी जब वह फिल्मी गीत पर डांस करेगी. इस पर राखी सावंत फिल्म जूली के गीत पर डांस करके पडो़सियों का मनोरंजन करती थी.

इसके अलावा बेचारी राखी ने न जाने और क्या क्या पापड बेले होंगे, पत्रकारों के लिए वाकई यह एक शोध का विषय है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X