टमाटर के साथ राखी सावंत ने किया कुछ ऐसा, वीडियो देख भड़क गए लोग

राखी सावंत को इंडस्ट्री में ड्रामा क्वीन के नाम से जाना जाता है और उनका अतरंगी अंदाज भी फैंस को खूब पसंद आता है. इतना ही नहीं आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर वह हमेशा ही अपनी हरकतों की वजह से लाइमलाइट में बनी रहती हैं और सभी का ध्यान खींचती हैं.
इतना ही नहीं राखी को राखी सावंत बनाने में मीडिया का बहुत ही अहम रोल बताया जाता है. लेकिन एक बार फिर से राखी सावंत अपनी हरकतों की वजह से सभी का ध्यान खींच रही है. इन दिनों सभी को पता है कि मार्केट में टमाटर के दाम आसमान छूते नजर आ रहे हैं. लेकिन इसी बीच राखी सावंत ने एक ऐसा जुगाड़ खोजे डाला है जिसे देख हर किसी को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा है.
राखी सावंत का वीडियो हुआ वायरल
दरअसल आपको बता दें कि राखी सावंत ने मीडिया के सामने एक प्लांटर में ताजा टमाटर लगा दिया है.अब इसी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो की शुरुआत में राखी को कहते हुए सुना जा सकता है कि "दोस्तों, मैं टमाटर उगा रही हूं, देखो।" इस पर मीडिया सवाल पूछने लगती है कि "क्या बात है यह तो बहुत अच्छा है." जिस पर एक पत्रकार राखी से सवाल करने लगता है कि "टमाटर तो उगने में बहुत समय लगाते हैं." लेकिन राखी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और जमकर वायरल हो रहा है.
राखी सावंत को सोशल मीडिया पर किया ट्रोल
यहां तक कि आपको बता दें कि राखी के इस वीडियो पर सोशल मीडिया के यूजर्स भी जमकर अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए नजर आ रहे हैं. एक यूजर ने तो वीडियो पर कमेंट किया और राखी को टमाटर बर्बाद ना करने की सलाह दी. एक और यूज़र ने कमेंट कर राखी को टमाटर की जगह उसके बीच इस्तेमाल करने की सलाह दी. कुछ लोग राखी सावंत की इस हरकत से उनको ट्रोल भी कर रहे हैं. यूजर्स कह रहे हैं कि एक तरफ तो भारत में टमाटर की कीमत आसमान छू रही है और राखी को सिर्फ मीडिया में लाइमलाइट हासिल करनी है. इसी के लिए वह खाना बर्बाद कर रही है.


Click it and Unblock the Notifications