राखी के लिए मेरा बच्चा नहीं....
राखी सावंत पर किसी भी मां बाप को भरोसा नहीं है। तभी तो रियलिटी शो पति पत्नी और वो के लिए कोई भी दम्पति अपना बच्चा देने को तैयार नहीं था।
दरअसल इस शो के फॉर्मेट के मुताबिक राखी और उनके मंगेतर इलेश को एक छोटे बच्चे की देखभाल करनी थी, लेकिन कोई भी अभिभावक राखी को अपना बच्च सौंपने के लिए तैयार नहीं था। उन्हें डर था कि राखी उनके बच्चे की देखभाल सही तरीके से नहीं कर पाएंगी।
अभिभावकों की यही अनिच्छा प्रोडक्शन हाउस वालों के लिए चिंता का कारण बन गई। गौरतलब है कि राखी और इलेश पिछले दिनों संपन्न हुए रियलिटी शो 'राखी का स्वयंवर" की वजह से काफी चर्चा में रहे थे और इसी वजह से उन्हें इस शो के साथ जोड़ा गया था।
आखिर प्रोडक्शन हाउस की काफी कोशिशों के बाद दिल्ली के रहने वाले एक दंपती शिल्पा और कपिल अपने बच्चे जय की जिम्मेदारी इलेश और राखी को सौंपने के लिए राजी हुए।


Click it and Unblock the Notifications











