बच्चों से डर गई है राखी सावंत
बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सावंत ने कहा है कि उन्हें अब बच्चों से डर लगने लगा है। इन दिनों राखी एक टेलीविजन कार्यक्रम के लिए छोटे बच्चे की देखभाल कर रही हैं।
राखी ने कहा, "मुझे अब मां बनने से डर लगता है। मैं नहीं जानती कि असली जिंदगी में मां बनने पर क्या-क्या हो सकता है।"
राखी इन दिनों मनोरंजन चैनल 'एनडीटीवी इमेजिन' के कार्यक्रम 'पति पत्नी और वो' में अपने मंगेतर इलेश के साथ हिस्सा ले रही हैं। कार्यक्रम में दोनों एक नवजात शिशु की देखभाल कर रहे हैं।
राखी ने कहा, "सच कहूं तो यह एक बुरा अनुभव है। यह वैसे ही है जैसे आसमान से गिरा, खजूर में अटका। यहां हमारा कुछ भी मनोरंजन नहीं हो रहा है। "
इलेश परूजनवाला पति पत्नी और वो बच्चा राखी सावंत रियलिटी शो child elesh parujanwala pati patni aur woh rakhi sawant reality show


Click it and Unblock the Notifications