करीना को सैफ के रेडीमेड बच्चों से बचाना चाहती हैं राखी

बॉलीवुड में अगर किसी से सलाह लेनी हो तो वह राखी सावंत के पास जा सकता है वो आजकल लोगों को उनके पर्सनल मामले में मुफ्त में सलाह दे रही हैं। वो कुछ भी कहने से पिछे नहीं हटती चाहे फिर वह उनके लिए मुसिबत की वजह ही क्यों ना बन जाए।

पिछले दिनों एक इवेंट के दौरान वह चीफ गेस्ट के तौर पर पहुंची थीं। जब किसी ने पूछा कि करीना आजकल आयटम नंबर की रेस में आ गईं हैं आपका इस बारे में क्या कहना है तो इसपर राखी तुरंत ही कहती है कि ' करीना आयटम नंबर करती हुईं अच्छी नहीं लगती फिर भी वो आयटम गर्ल बनने को तुली हैं।

इसके बाद भी राखी शांत नहीं हुईं और फिर बातों बातों में ही राखी ने करीना को सैफ अली खान के साथ ब्रेक अप करने की सलाह भी दे डाली और कहा कि बेबो को तो शाहिद कपूर के साथ शादी करनी चाहिए। उनकी जोड़ी ही बॉलीवुड में बेस्ट जोड़ी लगती है।

इस सलाह के बाद भी राखी का पेट नहीं भरा तो उन्होंने करीना पर तानों की बौछार कर दी। वह कहती हैं कि अगर करीना सैफ से शादी करती हैं तो उन्हें दो रेडीमेड बच्चे भी मिलेंगे। जो अब छोटे नहीं है। सैफ की बेटी तो खुद अब फिल्मों में आने वाली है। वह तो करीना कद काठी तक पहुंचने वाली है, उसवक्त करीना को कैसा लगेगा जब सारा अली खान बेबो को सबके सामने मम्मी कह कर बुलाएगी?

वैसे राखी की बात में पॉइंट तो है लेकिन राखी हम आपको केवल इतना ही कहना चाहते है कि आप अपना मुंह मुफ्त सलाह के लिए तब ही खोले जब कोई आपके पास सलाह लेने पहुंचे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X