"मुझे आज भी सलमान खान की वजह से बहुत डर लगता है!"
राखी सावंत हमेशा कुछ ना कुछ ऐसा बोल ही देती हैं कि हेडलाइन्स में आ जाएं और ज़्यादातर वो सलमान खान के बारे में ही बात करती हैं।
राखी सावंत जब भी बोलती हैं मज़ा आ ही जाता है। कल भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया। दरअसल, राखी सावंत के ड्राईवर का एक्सीडेंट हो गया और इसलिए राखी को ऑटोरिक्शा से जाना पड़ा। लेकिन राखी को ऑटोरिक्शा से जाने में बिल्कुल अच्छा नहीं लग रहा था।
इस पूरी घटना का उन्होंने वीडियो बनाया और कहा कि मुझे रिक्शे में बैठना बिल्कुल पसंद नहीं है लेकिन क्या करूं मेरा ड्राईवर है नहीं और मुझे गाड़ी चलाने नहीं आती अच्छे से। जब से सलमान खान ने वो गाड़ी वाला कांड किया है मुझे भी गाड़ी चलाने में डर लगता है।

अब राखी का बड़बोलापन तो चलता रहता है। लेकिन ऑटोरिक्शेवाला उन्हें अपनी गाड़ी में बैठाकर बहुत खुश था। बहरहाल, अब राखी ड्राईवर को चोट लगी है तो ठीक होने में भी समय लगेगा।
तब तक सलमान से डरे बिना आप ड्राईविंग सीख ही लीजिए। नहीं तो सलमान खान को कहिए वो आपको ज़रूर सिखा देंगे कि गाड़ी कैसे चलाते हैं।
बहरहाल, ये पहली बार नहीं है कि राखी के किसी बयान पर लोग लोटपोट होकर हंसे हों-


Click it and Unblock the Notifications











