बॉलीवुड की असली छम्मक छल्लो मैं हूं करीना नहीं: राखी सावंत

आने वाली फिल्म लूट में राखी ने एक जबरदस्त आयटम सांग किया है जिसे लेकर वो काफी उत्साहित है। राखी ने करीना को यहीं नहीं बख्शा उन्होंने कहा कि आज कल फिल्मों में अपनी जगह बनाने के लिए अभिनेत्रियां क्या-क्या नहीं करतीं। जब करीना जैसा बड़ा नाम आयटम करने पर आ जाये तो क्या कहा जा सकता है। इससे बढ़िया तो हम ही है जो कम से कम आयटम के लिए मरते तो नहीं है।
इससे पहले भी राखी ने कहा था कि उनकी फिल्मी आयटम सांग को देखकर लोग मु्न्नी का बदनामी और शीला की जवानी को भूल जायेगें। ना तो दीपिका में इतना दम है कि वो उन्हें टक्कर दें और ना ही मल्लिका की जलेबी में इतनी मिठास कि लोग उन्हें देखें। गौरतलब है आने वाली फिल्म रॉ वन में शाहरूख के साथ करीना ने आयटम नंबर छम्मक-छल्लो किया है जो आजकल काफी लोकप्रिय हो गया है।


Click it and Unblock the Notifications