राखी होमोसेक्सुअल मेकअप आर्टिस्ट से खुश
राखी सावंत की हर बात जुदा होती है.शायद ही कोई आइटम गर्ल ऐसी हो जो कि राखी की तरह प्रचार और विवादॉ में रहती हो. पता चला है कि राखी का प्रिय मेकअप आर्टिस्ट एक होमो सेक्सुअल है और वह अपना सेक्स चेंज कर आदमी से औरत बन गया है, इतना ही नहीं उसने अपने ब्वायफ्रैंड से विवाह भी कर लिया है. मजे की बात यह है कि राखी को अपने इस मेकअप आर्टिस्ट से कोई शिकायत नहीं है.
राखी के इस मेकअप आर्टिस्ट का नाम जा़रा है और वह पांच साल से राखी के साथ जुडा़ हुआ है. जा़रा का असली नाम फायज़ है और वह एक आदमी को प्यार करने लगा था, जबकि वह स्वयं भी आदमी ही है. इसलिए वह डाक्टर से अपना लिंग बदलवाकर लड़की बन गया और अपने प्रेमी से विवाह कर लिया.
बताया जाता है कि राखी के कई मित्र समलैंगिक हैं और उसे इनसे दोस्ती रखने में कोई परेशानी नहीं होती. राखी जारा से भी बहुत खुश रहती है. उसका कहना है कि जारा बहुत अच्छी लडकी है और वह अपने मनमुताबिक जिंदगी जीने में विश्वास रखती है. यह सब तो ठीक है लेकिन कहीं राखी भी...!


Click it and Unblock the Notifications