राखी का ड्रामा कुछ दिन और
सुनने में आ रहा था कि राखी सावंत अपने होने वाले पति एलेस परूजनवाला की बहन की शादी में शामिल होने के लिए टोरंटो जाने वाली है। लेकिन अब पता चला है कि राखी वहां नहीं जा रहीं है। इसकी वजह है एक और रियलिटी शो में राखी का शामिल होना।
एनडीटीवी इमेजिन पर एक नया रियलिटी शो पति पत्नी और वो शुरू होने वाला है जिसमें विवाहित सेलिब्रिटी को कुछ टॉस्क पूरे करने होंगे और कुछ समय तक कैमरे की नजरों में रहना होगा। इस शो मे राखी और एलेस भी भाग लेने वाले है। इसमें भाग लेने के लिए दोनों को कुछ खरीददारी करनी होगी इसलिए राखी ने एलेस को अपनी बहन की शादी में अकेले जाने के लिए कहा ताकि एलेस अपने कर्तव्यों को पूरा कर सकें।
क्या बात है शादी के पहले ही दोनों में काफी समझदारी बन गई है। पर सवाल है यह है कि राखी और एलेस ने अभी शादी कहां की है जो इस शो में भाग लेने चल दिए। अब क्या करें एनडीटीवी पर राखी का ड्रामा कुछ दिन और चलने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications











