गर्ममिजाज राखी पड़ी ठंडी लौटी अवस्थी के पास!
सही में विवादित अभिनेत्री राखी सावंत के बारे में आप कुछ कह नहीं सकते हैं। वह कब क्या करेगीं और किसी को क्या कह देंगी इस बारे में कोई कुछ नहीं सकता है।
आपको अभिषेक अवस्थी याद हैं.। जी हां वही अभिषेक जिनके साथ राखी लिव इन रिलेशन में थीं लेकिन साल 2010 में राखी ने आधी रात को अभिषेक को तमाचा मारकर घर से बाहर निकाल दिया था। मामला मीडिया में गर्मा गया था।

राखी ने जमकर अभिषेक पर देह शोषण का आरोप लगाया था और और गंदी-गंदी गालियां दी थीं। इस प्रकरण के बाद अभिषेक और राखी साथ नजर नहीं आये लेकिन अपने कई रियलिटी शो के दौरान राखी ने कहा कि वह अभिषेक की मां के कारण उसे माफ कर चुकी हैं।
लेकिन अचानक से लोग राखी और अभिषेक को साथ-साथ देखकर उस समय चौंक गये जब दोनों कॉमेडी सर्कस के निर्माता राज शांडिल्य की बर्थडे पार्टी में एक साथ डांस करते नजर आये।
दोनों का डांस कुछ इस तरह से था जिसे देखकर दोनों के बीच की नजदीकियां को महसूस किया जा सकता था। फिलहाल दोनों साथ-साथ डांस करते और खाते-पीते नजर आये। खैर राखी मैडम का कोई भरोसा नहीं है, कोई बड़ी बात नहीं है कि अगर राखी फिर से अभिषेक संग प्यार की पींगे बढ़ाने लग जायें।


Click it and Unblock the Notifications











