राखी को किसी पर भरोसा नहीं
हॉट आइटम गर्ल राखी सावंत को किसी पर भरोसा नहीं है। उनका कहना है कि वे सिर्फ खुद पर और जीसस पर भरोसा करती है। अगामी फिल्म दिल बोले हडिप्पा में राखी को महत्वपूर्ण रोल मिला है, लेकिन राखी को डर है कि उनका रोल काट कर छोटा कर दिया जाएगा।
राखी ने खुद बताया, '' काफी बड़ा रोल है। लेकिन मुझे पता नहीं, कितना मेरा रोल रखा है या नहीं रखा है। मैंने भरपूर काम किया है, मेरे भरपूर सीन है। लेकिन अंत में कितना रोल रखेंगे, पता नहीं''
राखी ने अपने रोल के बारे में बताया कि फिल्म में उनका रोल शन्नों नौटंकीवाली का है। उनके साथ कई गानों की शूटिंग हुई है। राखी ने फिल्म के लिए चार महीने काम किया है।
दिल बोले हडिप्पा बॉलीवुड राखी सावंत रानी मुखर्जी bollywood dil bole hadippa rakhi sawant rani mukherjee


Click it and Unblock the Notifications