कोलावरी डी फेम धनुष ने राखी का दिल तोड़ा

rakhi sawant
बॉलीवुड में राखी हमेंशा ही अपने विवादों के चलते खबरों में रहा करती है। किसी को भी बिना कुछ सोचे कह देना ये राखी की आदत बन गई है। लेकिन इसबार कोलावरी डी फेम धनुष ने राखी की इंसल्ट की है। दर्सल धनुष ने राखी के साथ कुछ इस तरह का व्यवहार किया कि आयटम गर्ल राखी सदमे में पहुंच गईं हैं।

सूत्रों से खबर आई है कि हाल ही में धनुष के साथ राखी सांवत को 'कोलावरी डी' पर परफॉर्म करना था। लेकिन, आखिरी पलों में धनुष ने राखी को इसमें शामिल होने से मना कर दिया। राखी सावंत को धनुष का यह बर्ताव पसंद नहीं आया क्योंकि वह इस परफॉर्मेंस की पूरी तैयारी कर चुकी थी।

जब यह बात मीडिया तक पहुंची और उन्होंने राखी से इसबारे में बात की तो राखी बेहद इमोशनल हो गईं। राखी का यह इमोशनल रुप पहली बार सबने देखा। राखी गुस्सा होकर बोलीं कि धनुष ने उनकी बेइज्जती की है और अछूतों जैसा व्यवहार किया है। राखी ने साफ तौर पर कहा है कि धनुष के इस व्यवहार से उनका दिल टूट गया है। अब वह खुद को अपमानित महसूस कर रही हैं।

वैसे राखी को विवादों में रहना हमेशा से ही पसंद रहा है। वह कुछ ना कुछ ऐसा कर जाती हैं कि वो सुर्खियों में आ ही जाती है। कहा तो यह भी जा रहा है हो सकता है राखी के साथ कुछ ऐसा हुआ ही ना हो। वह केवल इस तरह की बातें बना कर मीडिया का ध्यान अपनी तरफ खिंचना चाहती है। लेकिन अगर राखी की बातों में जरा सी भी सच्चाई है तो हमारी सहानुभूति आपके साथ है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X