डर गए धनुष, किया राखी के साथ डांस से इंकार

rakhi sawant
हमेशा किसी ना किसी बयान को लेकर बड़बोली राखी खबरों में आ ही जाती हैं। इसबार वो कोलावरी डी फेम धनुष को लेकर चर्चा में आ गई है। दरअसल धनुष ने आखरी समय राखी के साथ एक कार्यक्रम में प्रस्तुती देने से इंकार कर दिया। जिसके चलते राखी का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया।

धनुष ने उनके साथ परफॉम करने से क्यों इंकार किया इस बारे में राखी कहती हैं कि गायक और अभिनेता धनुष उनसे डरते हैं। 'धनुष को ऐसा लगता है कि वह मेरे साथ डांस नहीं कर सकता और वह सोचता है कि वह मेरे सामने वो फीका पड़ जाएगा। यही कारण है कि उसने ऐन वक्त पर इंकार कर दिया। लेकिन उन्होंने इसके लिए मुझसे माफी मांग ली है।

लेकिन राखी को धनुष का कोलावरी डी गाना बहुत पसंद है। वैसे राखी ने उन्हें माफ कर दिया है और वह उनके साथ भविष्य में काम करने की उम्मीद कर रही हैं। राखी कहती हैं कि वह 'धनुष और रजनीकांत को पसंद करती हैं। मैं धनुष का गाना काफी पसंद करती हूं। चाहे उसने मेरे साथ जो कुछ भी किया हो, मैंने उसे माफ कर दिया है।'

आखिरी बार फिल्म 'लूट' के आयटम नम्बर में नजर आई राखी अब फिल्म रख्तबीज के एक आयटम सॉग में नजर आने वाली हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X