असली मर्द हैं अन्ना हजारे : राखी सावंत

Rakhi Sawant
अभी कुछ दिन पहले, योग गुरू बाबा रामदेव से शादी की इच्छा जता चुकी राखी का पूरा ध्यान अब अन्ना हजारे पर आ गया है। अब इनका कहना है कि अन्ना ही असली मर्द हैं। राखी सावंत छोटे या बड़े पर्दे पर कुछ ना कुछ धमाल करती ही हैं उन्हे सुर्खियों में छाये रहना अच्छा लगता है। इससे पहले राखी ने राहुल गांधी के साथ भी शादी करने की इच्छा जताई थी।

आयटम गर्ल राखी आजकल इमेजिन टीवी के चैट शो गजब देश की अजब कहानियां में ये नजर आ रहीं हैं और हाल ही में इन्होंने एक टीवी चैनल में यह कहा कि मेरा झुकाव अन्ना की तरफ इसलिए है क्योंकि आज वों सबके रोल मॉडल बन चुके हैं। एक मराठी मानुष, ने सारे देश को एक कर दिया है। वो आज भ्रष्टाचार के खिलाफ आम आदमी की आवाज़ बन कर सामने आए हैं। अन्ना ही असली भारतीय हैं जो खुद के बारे में ना सोचकर सारे देश के बारे में सोचते हैं।

राखी कहती हैं कि ' मैं उनकी फैन हो गयी हूं बॉस! मेरी तरह वो भी गलत बात के खिलफा आवाज़ उठा रहे हैं, और मैं इस बात की इज्जत करती हूं। '

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X