'राखी के पास नया कुछ नही'

रियलिटी शो 'बिग बॉस' के दूसरे संस्करण में भाग लेकर खासी लोकप्रियता बटोर चुकी सेठ ने कहा, "अगर राखी डांसिंग क्वीन में आती भी हैं तो कुछ नया नहीं कर पाएंगी। मैं उनकी क्षमताएं जानती हूं और मुझे उनसे किसी चमत्कार की उम्मीद नहीं है।"
सेठ ने कहा कि राखी उनसे काफी बड़ी हैं और वे उनसे किसी किस्म की प्रतिस्पर्धा नहीं मानतीं। सेठ ने कहा, "वे मेरी बड़ी बहन की उम्र की हैं और रियलिटी शो में निर्णायक की भूमिका भी निभा चुकी हैं।"
सेठ ने राखी को चुनौती देते हुए कहा, "वे जो कुछ कर सकती थीं कर चुकीं अब मेरी बारी है। मेरा करियर अभी शुरू हुआ है और मुझे उनकी शुभकामनाओं की आवश्यकता है।"
डांसिंग क्वीन का प्रसारण कलर्स चैनल पर हो रहा है और हेमामालिनी तथा जीतेंद्र इसमें निर्णायक की भूमिका निभा रहे हैं।
जितेंद्र बालीवुड राखी सावंत संभावना सेठ हेमा मालिनी bollywood hema malini jitendra rakhi sawant sambhavana seth


Click it and Unblock the Notifications