'जो भी हो राखी को पहले मैने चूमा है'
पंजाबी के लोकप्रिय गायक मिका सिंह को रियलिटी शो इस जंगल से मुझे बचाओं में नई एंट्री मिली है। इस शो में मिका अपने और राखी के बारे मे काफी चर्चा कर रहें है उनका कहना है जो भी हो राखी को सबसे पहले उन्होने ही चूमा है। मिका राखी के स्वयंवर में भी भाग लेने वाले थे।
अब जब राखी सावंत ने अपने लिए वर ढूढ ही लिया है तो मिका कहां पीछे रहने वाले है। सुनने में आ रहा है कि मिका भी अपने लिए स्वयंवधू की तलाश करने वाले है।
फिलहाल तो वे इस जंगल से मुझे बचाओं के दूसरे प्रतिभागियों के साथ मौज मस्ती कर रहें है। मिका ने खुले आम अपनी और राखी के किस की चर्चा की। मिका ने कहा कि अपने जन्मदिन पर उन्होने केवल राखी के ब्यायफ्रैंड अभिषेक अवस्थी को बुलाया था लेकिन राखी भी उसके साथ बिन बुलाए चली आई थी।
मिका ने यह भी कहा कि उस दिन राखी अपने ब्यायफ्रैंड के सामने उनसे काफी नजदीकी दिखा रही थी यहां तक कि उसने मिका के बॉडीगार्ड के सामने उनके गाल पर हल्का सा चपत लगाया। मिका को इस हरकत पर काफी गुस्सा आया और उसने राखी को सबक सिखाने की सोची। मिका ने गुस्से में राखी को किस कर दिया बस फिर क्या था राखी वहां से चली गई और दो घंटे बाद कई लोगों को अपने साथ लेकर मिका को पिटवाने के लिए लौंटी।
खैर बाद में क्या हुआ सभी जानते है इस घटना से राखी को रातों रात प्रसिद्धि मिल गई। हाल में जब राखी के स्वयंवर में एक प्रतिभागी ने राखी के सामने मिका प्रकरण को छेड़ दिया था तो राखी को बहुत गुस्सा आया था और उसे शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।


Click it and Unblock the Notifications