मनमोहन के लिए रोई राखी सावंत
राखी सावंत ने अपने स्वयंवर के प्रतिभागी मनमोहन तिवारी को शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया।
राखी के लिए यह फैसला लेना काफी कठिन था। वह मनमोहन को निकालना नहीं चाहती थी लेकिन मनमोहन के परिवार वालो से काफी चिढ गई थी।
यही नहीं राखी चाहती थी मनमोहन अपनी गर्लफ्रैंड अंजली को धोखा न दें। राखी ने उन्हें बाहर तो कर दिया लेकिन उनके लिए अपने आंसूओं को रोक न सकी।
अब शो में एलेस परूजनवाला, मानस कात्याल और क्षितिज जैन रह गए है। राखी इन तीनों को काफी पसंद कर रहीं है। वे मानस और क्षितिज के घर गईं और एलेस पारूजनवाला के घर वालों से वीडियों कांफ्रेसिंग के जरिए बात की।
राखी को सबसे अच्छा लगा कि एलेस ने अपने परिवार वालों के सामने राखी का हाथ थामकर कहा कि वे राखी सावंत से शादी करना चाहते है।
अब देखना है कि राखी किसके गले में वरमाला डालतीं है।
एलेस परूजनवाला बालीवुड मनमोहन तिवारी मानस कात्याल राखी का स्वयंवर राखी सावंत bollywood elesh parujanwala kshitija jain manas katyal manmohan tiwari rakhi ka swayamvar rakhi sawant


Click it and Unblock the Notifications